WTC Final: डब्ल्यूटीसी फाइनल के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम से जुड़ा यह मास्टर माइंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 6, 2023, 06:28 PM IST

WTC Final 2023, IND vs AUS: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर 7 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड के पूर्व कोच ऑस्ट्रेलिया टीम से बतौर सलाहकार के रूप में जुड़े हैं।

WTC Final 2023, IND vs AUS: इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार से भारत के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले सलाहकार के तौर पर टीम में शामिल किया है।जिम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ी और इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच फ्लावर 2009 से 2014 तक इंग्लैंड के मुख्य कोच रहे। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के मुताबिक फ्लावर डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद 16 जून से शुरू हो रही एशेज सीरीज के शुरुआती मुकाबले में टीम को अपनी सेवाएं नहीं देंगे। वह हालांकि इस श्रृंखला के बाद के मैचों के लिए अपनी भूमिका में वापसी करेंगे।

WTC Final 2023

ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी। (फोटो- ICC Twitter)

फ्लावर इंग्लैंड के सबसे सफल कोच में से एक रहे हैं। उनकी देखरेख में टीम ने लगातार तीन एशेज श्रृंखला में जीत दर्ज की। पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम 2001 के बाद इंग्लैंड में एशेज श्रृंखला जीतने वाली पहली टीम बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

End of Feed