WTC Final: भारत के प्लेइंग इलेवन को लेकर पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने दिया सुझाव, बोले- इस बात का रखें ख्याल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2023, 04:17 PM IST

WTC Final, IND vs 7 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन के खिताबी मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवर पर खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले बीसीसीआई के पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने भारत के प्लेइंग-11 को लेकर सुझाव दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने दिया सुझाव।
  • भारत के प्लेइंग-11 को लेकर दिया सुझाव।
  • डब्ल्यूटीसी फाइनल का आगाज 7 जून से होगा।

WTC Final, IND vs AUS: बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद को लगता है कि भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिए प्लेइंग इलेवन पूर्व निर्धारित अनुमान से नहीं चुननी चाहिए और साथ ही उनका मानना है कि चोटिल ऋषभ पंत की जगह भरना भी मुश्किल होगा, क्योंकि विदेश में उनकी उपलब्धियां शानदार हैं। भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ 2021 डब्ल्यूटीसी फाइनल में दो स्पिनरों - रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा - को चुनने का फैसला उलटा पड़ गया था, क्योंकि तेज गेंदबाजों ने साउथम्पटन में बारिश के हालात में दबदबा बनाया।

former selector MSK Prasad

भारतीय टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twitter)

सात जून से लंदन के ‘द ओवल’ में आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में स्पिन की भूमिका हो सकती है लेकिन प्रसाद ने सलाह दी कि टीम को उस समय की परिस्थितियों के हिसाब से फैसला करना चाहिए। भारत के पूर्व विकेटकीपर ने पीटीआई से कहा, ‘हमने दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज चुने थे लेकिन बारिश आ गई, हमें अपनी योजना में बदलाव करना चाहिए था, लेकिन हम उसी अंतिम एकादश पर डटे रहे। लेकिन अब यह बीती बात हो गया है।’

End of Feed