WTC final: रिकी पोंटिंग ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11, इन खिलाड़ियों को दी प्राथमिकता

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 26, 2023, 09:09 PM IST

WTC final, Ricky Ponting predicted Australia XI: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला 7 जून को लंदन के एतिहासिक मैदान द ओवर पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने अपनी प्लेइंग-11 घोषित की। इसमें डेविड वॉर्नर सहित कई स्टार खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी।

WTC final, Ricky Ponting predicted Australia XI: लंदन के एतिहासिक मैदान द ओवर पर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआज 7 जून से होगी, जो 11 जून तक चलेगा। इस मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी हो चुका है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, रवि अश्विन सहित अन्य सपोर्ट स्टाफ पहुंच चुके हैं। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी। इसमें डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ सहित कई पुराने खिलाड़िया को टीम में जगह दी।

WTC Final के टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट टेबल के टॉप पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा रहा। ऑस्ट्रेलिया ने 19 मैचों में से 11 जीत हासिल की, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा और 5 मुकाबला ड्रॉ रहा। 66.67 जीत प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया टेबल में टॉप पर रहा। वहीं, भारतीय टीम को 18 मैचों में से 10 में जीत मिली, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 3 मैच ड्रॉ रहा। 58.80 जीत प्रतिशत के साथ भारत टेबल में दूसरे नंबर पर रहा।

End of Feed