WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने जीता वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, एक सेशन भी नहीं झेल पाए भारतीय बल्लेबाज

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 11, 2023, 06:31 PM IST

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है। भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 234 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 209 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। अब ऑस्ट्रेलिया के पास आईसीसी के सभी खिताब हैं और वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है।

WTC Final 2023, IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीत लिया है। भारत को जीत के लिए 444 रन बनाने थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरी टीम केवल 234 रन बनाकर आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन से मैच जीत लिया। 5वें दिन भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन स्कॉट बोलैंड ने एक ही ओवर में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का विकेट लेकर भारत की मंसूबों पर पानी फेर दिया।

wtc final live score

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (साभार-AP)

5वें दिन के खेल का हाल

5वें दिन भारत को 280 रन की दरकार थी और विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे मैदान पर थे, लेकिन कल के स्कोर में 15 रन जोड़कर विराट कोहली आउट हो गए। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने स्टीव स्मिथ के हाथो कैच करवाया। बोलैंड ने इसी ओवर में रवींद्र जडेजा को भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा। छठे विकेट के लिए केएस भरत और रहाणे ने जरूर 33 रन जोड़े, लेकिन 46 रन के निजी स्कोर पर रहाणे मिचेल स्टार्क की गेंद पर खराब शॉर्ट खेलकर आउट हुए। उसके बाद लगातार विकेट गिरे और पूरी टीम केवल 234 रन बनाकर आउट हो गई।

End of Feed