WPL 2027 Auction: मोलिन्यू रहीं सबसे महंगी, UPW ने 1.10 करोड़ में खरीदा; देखें मिनी ऑक्शन में बिके खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

कोच्चि में आयोजित WPL 2027 के मिनी ऑक्शन की समाप्ति हो गई है। कुल 25 खिलाड़ी इस नीलामी में बिकी हैं। 27 स्लॉट के लिए 150 खिलाड़ियों की अंतिम लिस्ट बनी थी। इसमें 122 भारतीय और 28 ओवरसीज खिलाड़ी शामिल थे। हालांकि, 25 ही खिलाड़ियों की किस्मत खुली।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोच्चि में आयोजित WPL 2027 के मिनी ऑक्शन की समाप्ति हो गई है। कुल 25 खिलाड़ी इस नीलामी में बिकी हैं। किरण नवगिरे ऑक्शन में बिकने वाली पहली खिलाड़ी रहीं। UPW (यूपी वॉरियर्स) ने सबसे अधिक आठ खिलाड़ी खरीदे हैं और उन्होंने ही इस नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी को भी लिया है। सोफी मोलिन्यू 1.10 करोड़ रुपये में सबसे महंगी रही हैं। उनके बाद चार खिलाड़ी खरीदने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे को दूसरे सर्वाधिक 75 लाख रुपये दिए हैं।

WPL Auction

महिला प्रीमियर लीग मिनी ऑक्शन 2027। फोटो- WPL

गुजरात जॉयंट्स ने तीन खिलाड़ी खरीदे, जिसमें कमालिनी को सर्वाधिक 40 लाख रुपये दिए। मुंबई इंडियंस ने दूसरे सर्वाधिक छह खिलाड़ियों को खरीदा है, लेकिन उन्हें कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं खरीदना पड़ा। श्वेता सेहरावत 20 लाख रुपये में उनकी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। RCB ने भी चार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा, जिसमें जेस जॉनासन 40 लाख रुपये में सबसे महंगी रहीं।

End of Feed