WPL 2026, UPW vs DC: यूपी वॉरियर्स को पटखनी देकर दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीजन की पहली जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का रोमांच?

नवी मुंबई: लिजेल ली ने लगातार दूसरे मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से जीत दिलाई। यह 2026 महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की पहली जीत है। यूपी वारियर्स की बल्लेबाजी आखिरी ओवरों में लड़खड़ा गयी जिससे टीम आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी। टीम ने आखिरी पांच ओवर में छह विकेट गंवाकर 24 रन बनाये।पिछले मैच में 86 रन बनाने वाली लिजेल ली ने इस मुकाबले में भी लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने 44 गेंदों में आठ चौके और तीन शानदार छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली।

DC vs UPW WPL 2026

दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स (फोटो क्रेडिट WPL X)

दक्षिण अफ्रीका के लिए पिछली बार 2022 में खेलने वाली लिजेल ली डब्ल्यूपीएल में अपने प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश कर रही हैं। अनुभवी लॉरा वॉलवर्ट ने 24 गेंदों में नाबाद 25 रन की पारी खेली। उन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर चौका जड़ते हुए दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स 12 गेंदों में 21 रन बनाकर 19वें ओवर में आउट हो गईं आखिर तक बल्लेबाजी न कर पाने की निराशा उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।

End of Feed