Womens Premier League Schedule, Match Date, Venue: विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। बीसीसीआई ने गुरुवार को डब्ल्यूपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 14 फरवरी से वड़ोदरा में होगा और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। WPL के तीसरे संस्करण का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा। लीग का रोमांचक मुकाबला चार शहरों में खेला जाएगा। इसमें वड़ोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में रोमांचक मुकाबले खेले जांएगे।
विमेंस प्रीमियर लीग (साभार: BCCI/WPL)
| मैच संख्या | दिन | तारीख | समय | घरेलू टीम | विरोधी टीम | स्थल |
|---|
| 1 | शुक्रवार | 14-फरवरी-25 | 7.30 PM | गुजरात जायंट्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | वडोदरा |
| 2 | शनिवार | 15-फरवरी-25 | 7.30 PM | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | वडोदरा |
| 3 | रविवार | 16-फरवरी-25 | 7.30PM | गुजरात जायंट्स | यूपी वारियर्स | वडोदरा |
| 4 | सोमवार | 17-फरवरी-25 | 7.30 PM | दिल्ली कैपिटल्स | यूपी वारियर्स | वडोदरा |
| 5 | मंगलवार | 18-फरवरी-25 | 7.30 PM | गुजरात जायंट्स | मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
| 6 | बुधवार | 19-फरवरी-25 | 7.30 PM | यूपी वारियर्स | दिल्ली कैपिटल्स | वडोदरा |
| 7 | गुरुवार | 20-फरवरी-25 | 7.30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | मुंबई इंडियंस | बेंगलुरु |
| 9 | शनिवार | 22-फरवरी-25 | 7.30 PM | दिल्ली कैपिटल्स | यूपी वारियर्स | बेंगलुरु |
| 11 | सोमवार | 24-फरवरी-25 | 7.30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | यूपी वारियर्स | बेंगलुरु |
| 13 | बुधवार | 26-फरवरी-25 | 7.30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | मुंबई इंडियंस | बेंगलुरु |
| 15 | शुक्रवार | 28-फरवरी-25 | 7.30 PM | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई इंडियंस | बेंगलुरु |
| 16 | शनिवार | 1-मार्च-25 | 7.30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | दिल्ली कैपिटल्स | बेंगलुरु |
| 18 | सोमवार | 3-मार्च-25 | 7.30 PM | यूपी वारियर्स | गुजरात जायंट्स | लखनऊ |
| 21 | गुरुवार | 6-मार्च-25 | 7.30 PM | यूपी वारियर्स | मुंबई इंडियंस | लखनऊ |
| 22 | शुक्रवार | 7-मार्च-25 | 7.30 PM | गुजरात जायंट्स | दिल्ली कैपिटल्स | लखनऊ |
| 23 | शनिवार | 8-मार्च-25 | 7.30 PM | यूपी वारियर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | लखनऊ |
| 25 | सोमवार | 10-मार्च-25 | 7.30 PM | मुंबई इंडियंस | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | मुंबई |
| 26 | मंगलवार | 11-मार्च-25 | 7.30 PM | मुंबई इंडियंस | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | मुंबई |
| 27 | बुधवार | 12-मार्च-25 | 7.30 PM | एलिमिनेटर | TBD | मुंबई |
| 29 | शुक्रवार | 14-मार्च-25 | 7.30 PM | फाइनल | TBD | मुंबई |
इस स्टेडियम में खेला जाएगा ओपनिंग मैच
विमेंस प्रीमियर लीग का ओपनिंग मैच वड़ोदरा के नए बने बीसीए स्टेडियम में होगी। टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में गुजरात जायंट्स (जीजी) का मुकाबला पिछले चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। वड़ोदरा में कुल छह मैच खेले जाएगे। इसके बाद बेंगलुरु में मैच खेले जाएंगे। आरसीबी अपना पहला घरेलू मैच 21 फरवरी को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ खेलने उतरेगी। इसके बाद लखनऊ में 3 मार्च से मुकाबले खेले जाएंगे। इसी तरह 10 मार्च से मुंबई में मुकाबले की शुरुआत होगी। इसके अलावा एलिमिनेटर और खिताबी मुकाबला भी मुंबई में खेला जाएगा।
टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में
प्लेऑफ में वर्चस्व की लड़ाई अपने चरम पर होगी। लीग मुकाबले के बाद पॉइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 13 मार्च को होने वाले एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। इसके बाद अंतिम मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा।
