RCB vs MI WPL 2025: पिछले दो सीजन की चैंपियन टीमों के बीच होगी भिड़त, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगा आरसीबी

विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के बेंगलुरू लेग में शुक्रवार को पहले और दूसरे सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच भिड़ंत होगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

बेंगलुरू: लगातार जो मैच में जीत से उत्साहित रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम शुक्रवार को यहां अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ विजय अभियान जारी रखकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। आरसीबी ने टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पहले मैच में गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ 200 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया था और इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को भी आसानी से हराया था।

RCB vs MI WPL 2025

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम मुंबई इंडियन्स

अंक तालिका में टॉप पर है आरसीबी

स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम के चार अंक हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। टूर्नामेंट में किसी भी अन्य टीम ने अभी तक अपने सभी मैच नहीं जीते हैं। आरसीबी की टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों का अपार समर्थन मिलना तय है। इस मैच में सभी की निगाहें मंधाना पर टिकी रहेंगी जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में 47 गेंद पर 81 रन की तूफानी पारी खेली थी।

End of Feed