WPL 2025: लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम, इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच

WPL 2025 Playoffs: दिल्ली कैपिटल्स की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार वुमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में एंट्री मार ली है। वहीं अब दूसरी टीम के लिए मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

WPL 2025 Playoffs: दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार तीसरे साल वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल में सीधी एंट्री मार ली है। यह उपलब्धि तब हासिल हुई जब मुंबई इंडियंस को ब्राबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में 11 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Delhi capitals women

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम (फोटो- AP)

इस जीत के साथ, RCB ने यह सुनिश्चित किया कि वे टूर्नामेंट की तालिका में सबसे नीचे नहीं रहें। स्मृति मंधना की अगुवाई वाली टीम ने 8 मैचों में 6 अंक हासिल कर 6 टीमों के टूर्नामेंट में 5वां स्थान प्राप्त किया। मंगलवार के मैच के परिणामस्वरूप, मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर रही, जबकि गुजरात जायंट्स तीसरे स्थान पर रही। दोनों टीमें इस सीजन के एलिमिनेटर में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

End of Feed