WPL 2025: यूपी वॉरियर्स ने किया नए कप्तान का ऐलान, भारत की स्टार ऑलराउंडर के हाथ आई कमान

यूपी वॉरियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए अपनी टीम के नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। ऐलिसा हीली के चोट की वजह से बाहर होने के बाद ये फैसला टीम मैनेजमेंट ने किया है।

लखनऊ: विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के आगाज से पहले यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम के नए कप्तान के नाम का ऐलान किया है। टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के हाथों में विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के लिए यूपी वॉरियर्स का नया कप्तान बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली चोट की वजह से बाहर हो गईं थीं। इसके बाद दीप्ति को कप्तान बनाए जाने का फैसला किया गया।

Deepti Sharma

दीप्ति शर्मा (साभार WPL)

चिनेल हेनरी बनी हैं हीली की रिप्लेसमेंट

यूपी वॉरियर्स ने पहले ही चोटिल एलिसी हीली के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया था। उनकी जगह टीम में वेस्टइंडीज की चिनेल हेनरी को शामिल किया गया। हेनरी ने अब तक अपने करियर में विंडीज के लिए 62टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 473 रन बनाए हैं और 22 विकेट चटकाए हैं। उन्हें 30 लाख रुपये की कीमत पर यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

End of Feed