WPL 2025: गुजरात जायंट्स ने नए कप्तान का किया ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप की स्टार को सौंपी कमान

Gujarat Giants New Captain: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले गुजरात जायंट्स की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल टीम ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। टीम ने बेथ मूनी की जगह एश्ले गार्डनर को कमान सौंप दी है। एश्ले शानदार फॉर्म में चल रही हैं।

Gujarat Giants New Captain: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ऐशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) को गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) का नया कप्तान बनाया गया है। वह पिछले सीजन की कप्तान बेथ मूनी (Beth Mooney) की जगह लेंगी। गार्डनर, जिन्होंने 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, ऑस्ट्रेलियाई टीम का एक अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और 2023 में दक्षिण अफ्रीका में हुए T20 वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Player of the Tournament) रही थीं।

Asleigh gardner

एश्ले गार्डनर (फोटो- PTI)

गार्डनर WPL (वीमेंस प्रीमियर लीग) के शुरुआत से ही गुजरात जायंट्स का हिस्सा रही हैं। पिछले दो सीजन में उन्होंने 324 रन बनाए और 17 विकेट लिए हैं। उनकी लीडरशिप में टीम WPL 2025 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

End of Feed