WPL 2024 RCB vs UPW: आरसीबी की विजयी शुरुआत, रोमांचक मुकाबले में दी यूपी वॉरियर्स को 2 रन से मात

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 25, 2024, 02:55 AM IST

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने आईपीएल के दूसरे सीजन की विजयी शुरुआत यूपी वॉरियर्ज को 2 रन के करीबी अंतर से मात देकर की है।

बेंगलुरू: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 2 रन के करीबी अंतर से मात देकर सीजन की शुरुआत की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी के सामने जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में यूपी की टीम 7 विकेट खोकर 155 रन बना सकी और 2 रन के करीबी अंतर से मुकाबला गंवा दिया। यूपी का कोई भी बैटर बड़ी पारी नहीं खेल सका। गेस हैरिस सबसे सफल बैटर रहीं। वहीं श्वेता सेहरावत ने 31 रन की पारी खेली।

RCB vs UPW

RCB vs UPW

अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन यूपी को बनाने थे। दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लेस्टोन की जोड़ी मैदान पर थी लेकिन वो केवल 8 रन बना सके। आरसीबी के लिए शोभना आशा सबसे सफल गेंदबाज रहीं उन्होंने 22 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं एक सफलता सोफी मेलिनॉक्स को और एक जॉर्जिया वेयरहेम को मिली।

End of Feed