WPL 2024 Points Table in Hindi: जानिए विमंस प्रीमियर लीग प्वाइंट्स टेबल का कैसा है हाल, रनों-विकेटों की रेस में कौन चल रहा है सबसे आगे

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 17, 2024, 05:32 PM IST

WPL 2024 Points Table (WPL 2024 अंक तालिका): विमंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज 23 फरवरी को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो चुका है। जानिए कौन सी टीम है अंक तालिका में सबसे ऊपर? कौन से खिलाड़ी चल रहे हैं रनों और विकेटों की रेस में सबसे आगे?

WPL 2024 Points Table (WPL 2024 अंक तालिका): विमंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज 23 फरवरी को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक भिड़ंत के साथ हो चुका है। पहले सीजन की तरह इस बार भी टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स सहित पांच टीमें खेल रही हैं।

WPL 2024 Points Table

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 प्वाइंट्स टेबल

टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी पिछले सीजन जैसा है जहां सभी पांच टीमें एक दूसरे से दो-दो बार होम और अवे के आधार पर भिड़ेंगी। लीग दौर में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टॉप पर रही टीम सीधे फाइनल में एंट्री करेगी। प्लेऑफ मुकाबले में दूसरे और तीसरे स्थान पर रही टीमें फाइनल में एंट्री के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। मैचों का आयोजन दो वेन्यू बेंगलोर के चिन्नास्वामी और नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। फाइनल मुकाबला 17 मार्च, 2024 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

End of Feed