इंग्लैंड में ही होगा WTC 2025 और 27 का खिताबी मुकाबला, ICC ने किया कंफर्म

World Test Championship Final 2025 2027 venue: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 और 2027 के फाइनल का आयोजन कहां किया जाएगा इसे लेकर आईसीसी ने बड़ा अपडेट दिया है। क्रिकेट काउंसिल ने रोहित शर्मा की बातों को नजरंदाज करते हुए इंग्लैंड में ही दोनों के ही फाइनल को करने का फैसला किया है।

WTC Final 2027 venue: 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जून में इंग्लैंड में होने वाला है। यह लगातार चौथी बार होगा कि इंग्लैंड डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी करेगा। इससे पहले साउथेम्प्टन में 2021 डब्ल्यूटीसी फाइनल, द ओवल में 2023 फाइनल का आयोजन किया गया है। वहीं लॉर्ड्स में 2025 फाइनल का आयोजन किया जाएगा।

WTC 2027 Final

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (फोटो- ICC)

शुक्रवार को, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2024-2027 की अवधि के लिए सोशल रिस्पांसिबिलिटी प्रोवाइडर के लिए आवेदन मांगे।जिसमें आईसीसी ने किस साल कौन सा टूर्नामेंट कहां पर आयोजित किया जाएगा इसकी भी पूरी जानकारी जारी की है। इसमें कई नई बातें सामने आई है। इसमें ये साफ कर दिया गया है कि 2027 के डब्ल्यूटीसी फाइनल का आयोजन एक बार फिर से इंग्लैंड में ही होने वाला है।

End of Feed