तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बचाव मे उतरे विश्व विजेता कप्तान कपिल देव

भारतीय क्रिकेट टीम की पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 से बाहर रखे गए मोहम्मद सिराज का बचाव किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

नई दिल्ली: मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम से बाहर रखने को लेकर चल रहे विवाद के बीच महान क्रिकेटर कपिल देव ने शुक्रवार को इस तेज गेंदबाज का बचाव करते हुए कहा कि निजी तौर पर उन्हें सिराज पसंद है लेकिन यह भी कहा कि उनकी राय मायने नहीं रखती क्योंकि टीम चयन चयनकर्ताओं , कप्तान और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

Kapil Dev

कपिल देव (फोटो क्रेडिट FICCI X)

कपिल ने फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा,'मैं उसे पसंद करता हूं । लेकिन मेरी राय मायने नहीं रखती । चयनकर्ताओं, कप्तान, टीम प्रबंधन को टीम चुननी है । बीसीसीआई की क्या योजना है, यह मायने रखता है।' विश्व कप 1983 के विजेता कप्तान ने कहा,'इस बारे में चयनकर्ताओं से पूछा जाना चाहिये । मैं कोई नहीं हूं और मेरे जैसे लोगों को टिप्पणी भी नहीं करनी चाहिये । जिन लोगों पर चयन की जिम्मेदारी है, उन्हें जवाब देना चाहिये । वे अपना काम बखूबी कर रहे हैं और सभी को खुश नहीं रखा जा सकता।'

End of Feed