World Cup 2023: खिताबी मुकाबले से पहले रोहित ने भरी हुंकार, कहा-जैसा अब तक खेले हैं वैसा ही खेलेंगे

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 18, 2023, 06:22 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले से पहले हुंकार भरते हुए कहा है कि हम जैसी क्रिकेट खेलते आए हैं वैसी ही क्रिकेट फाइनल में खेलेंगे।

अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार की चैंपियन भारत का मुकाबला पांच बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया से है। ऐसे में मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में अजेय रहते हुए पहुंची है। टूर्नामेंट के 10 में से 10 मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को जीत मिली है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल मुकाबले से पहले कहा है कि हमने अबतक विश्व कप में जैसी क्रिकेट खेली है वैसी ही खेलते रहेंगे।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

ये सफलता है दो साल की तैयारियों का नतीजा

रोहित ने टीम की विश्व कप में सफलता का श्रेय दो साल की तैयारियों को देते हुए कहा,दो साल पहले हमने जो तैयारी की थी वो तीनों फॉर्मेट के लिए थी। कौन सा खिलाड़ी कहां फिट बैठता है। हमने यह पहचान की थी कि कौन से खिलाड़ी किस फॉर्मेट में कहां खेलेंगे और क्या भूमिका होगी। भूमिका में स्पष्टता की बड़ी भूमिका इस सफलता में है। सही मनोदशा और भूमिका के साथ खेलेंगे हमने इसकी योजना बनाई थी। अबतक सब कुछ सही रहा है कल भी ऐसा ही रहे हम ये आशा करते हैं।

End of Feed