World Cup 2023, IND vs NZ Pitch Report, Weather: भारत-न्यूजीलैंड मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 22, 2023, 09:48 AM IST

World Cup 2023 Match 18, IND vs NZ Pitch Report HPCA Stadium and Dharamshala weather forecast Today: आज (22 October 2023) आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में एक बड़ा मुकाबला आज मेजबान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस मैच में कैसी होगी पिच रिपोर्ट और धर्मशाला के मौसम का हाल।

World Cup 2023, IND (India) vs NZ (New Zealand) ODI Pitch Report HPCA Stadium, Dharamshala Weather Forecast Today: आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 में आज 21वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच काफी अहम है क्योंकि ये मुकाबला टेबल टॉपर चुनेगा। मुकाबला है भारत और न्यूजीलैंड के बीच। दोनों ही टीमें विश्व कप 2023 में विजय रथ पर सवार हैं। दोनों ने अबतक खेले 4 में से 4 मैच जीते हैं। दोनों में से किसी एक का विजयरथ आज रुक जाएजा। मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेला जाएगा।

India vs New Zealand Pitch Report And Weather Forecast

भारत बनाम न्यूजीलैंड, विश्व कप 2023 पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में कुल 116 बार भिड़ंत हुई है। इसमें से 58 बार बाजी भारत के और 50 बार न्यूजीलैंड के हाथ लगी है। 7 बार मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच दोनों के बीच टाई समाप्त हुआ। भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया ने 29 और न्यूजीलैंड ने 14 मुकाबले एक दूसरे के खिलाफ जीते हैं।साल 1975 से अबतक भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप में कुल 9 बार भिड़ंत हुई है जिसमें से पांच बार कीवी टीम और 3 बार टीम इंडिया जीत दर्ज करने में सफल रही है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। कुल मिलाकर न्यूजीलैंड का विश्व कप में भारत के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है।

End of Feed