मुंबई: नीदरलैंड के खिलाफ हार से हार से उबरते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धमाल मचा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 399 रन का स्कोर खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीका को यहां तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका आतिशी बल्लेबाजी हेनरिक क्लासेन ने निभाई। क्लासेन 67 गेंद में 109 रन बनाकर आउट हुए।
हेनरिक क्लासेन शतक जड़ने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते हुए
क्लासेन ने 61 गेंद में जड़ा शतक
क्लासेन जब बल्लेबाजी करने आए तब दक्षिण अफ्रीका ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 4 विकेट खोकर 233 रन 35 ओवर में बना लिए थे। कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्करम के आउट होने के बाद क्लासेन ने मोर्चा संभाला और आतिशी बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने 40 गेंद में 6 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद अगली 21 गेंद में अगले पचास रन बनाकर अपना शतक पूरा कर लिया।
विश्व कप 2023 में शतक जड़ने वाले चौथे अफ्रीकी
क्लासेन मौजूदा विश्व कप में शतक जड़ने वाले चौथे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज है। उनसे पहले क्विंटन डिकॉक, रासी वान डर डुसें और एडेन मार्करम शतक जड़ चुके हैं। विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड मार्करम ने अपने नाम किया उन्होंने 59 गेंद में ये कारनाम किया था जबकि क्लासेन को इसके लिए 61 गेंद खेलनी पड़ी।
साल 2023 में क्लासेन का बल्ला उगल रहा है आग
साल 2023 में क्लासेन का बल्ला खूब चला है। उन्होंने 14 पारियों में इस साल 55.76 के औसत और 147.95 के स्ट्राइक रेट से 725 रन बनाए हैं। जिसमें तीन शतकीय पारियां शामिल हैं। ये तीन शतक क्लासेन ने आतिशी अंदाज में 54,57 और 61 गेंद में जड़े। एक शतकीय पारी को क्लासेन 174 रन तक ले जाने में सफल रहे जो पांचवें नंबर पर किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली सबसे बड़ी पारी है।
