World Cup 2023, ENG vs SL Pitch Report, Weather: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर जानिए

World Cup 2023 Match 24, Eng vs SL Pitch Report M Chinnaswamy Stadium Bengaluru weather forecast Today: आज (26 October 2023) विश्व कप 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। आइए जानते हैं कैसी होगी पिच रिपोर्ट और कैसा होगा बेंगलुरु का मौसम।

Eng vs SL Pitch Report M Chinnaswamy Stadium Bengaluru weather forecast Today: वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल में 2-2 अंकों के साथ दोनों टीम क्रमश: 8वें और 9वें नंबर पर है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीम को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। एक और हार उसके अंतिम चार में पहुंचने की संभावनाओं को खत्म कर सकता है।

england vs sri lanka pitch report

इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम (साभार-Timesnowdigital)

कैसा है एम चिन्नास्वामी की पिच का हाल (ENG vs SL Pitch Report)

एम चिन्नास्वामी के पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। पिछले मुकाबले में इस मैदान में ऑस्ट्रेलिया ने 367 रन बनाए थे। गेंदबाजों की बात करें तो इसमें स्पिन गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद है। इस मैदान की बाउंड्री छोटी है जो बल्लेबाजों के लिए वरदान से कम नहीं है।

End of Feed