World Cup 2023, ENG vs SL Live Score Streaming: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ेगी श्रीलंका, ऐसे देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

World Cup 2023, ENG vs SL Live Score Streaming: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का 25वां मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे पहले मैच से जुड़ी ये जरूरी बातें जान लें।

आईसीसी वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो चुकी इंग्लैंड टीम के सामने सेमीफाइनल में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। बैजबॉल के लिए लोकप्रिय इंग्लैंड की टीम अभी तक अपनी प्रतिभा के अनुसार नहीं खेल पाई है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उसके पास जीत की पटरी पर लौटने का सुनहरा मौका है। इंग्लैंड टीम अब तक केवल एक ही मुकाबला जीत पाई है जबकि श्रीलंका के भी केवल 2 अंक ही हैं। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो पहले मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

england vs sri lanka live streaming.

इंग्लैंड और श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (Timesnowdigital)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (England vs Sri Lanka World Cup Match Date)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप का मुकाबला 26 अक्टूबर, 2023 (गुरुवार) को खेला जाएगा।

End of Feed