2023 World Cup: ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर स्टीव स्मिथ ने कहा, इन दो टीमों को हराना मुश्किल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 6, 2023, 07:09 PM IST

Steve Smith, World Cup 2023: स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम ने विश्व कप में सही समय पर अपना चरम हासिल किया है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि भारत और दक्षिण अफ्रीका को हराना बेहद मुश्किल होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वनडे वर्ल्ड कप 2023
  • स्टीव स्मिथ ने दिया बड़ा बयान
  • स्मिथ के मुताबिक दो टीमों को हराना है मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम ने विश्व कप में सही समय पर अपना चरम हासिल किया है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि भारत और दक्षिण अफ्रीका को हराना बेहद मुश्किल होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं तथा ऑस्ट्रेलिया मंगलवार को यहां होने वाले मैच में अफगानिस्तान पर जीत दर्ज करके अंतिम चार में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनने की कोशिश करेगी।

World Cup 2023, Steve Smith on toughest teams in tournament

स्टीव स्मिथ (AP)

स्मिथ ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा,‘‘आप सही समय पर अपने चरम पर पहुंचाना चाहते हैं लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आपको निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि अगर हम वहां पहुंचने में सफल रहे तो यह इसकी खूबसूरती होगी।’’ उन्होंने कहा,‘‘आप जानते हैं कि हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और हमने पहले तो मैच गंवा दिए थे। उसके बाद हमने अच्छी प्रगति की लेकिन अभी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर हम काम कर सकते हैं।’’

End of Feed