Women's World Cup 2025: तैजमिन ब्रिट्स ने खेली विस्फोटक पारी, द.अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर खोला जीत का खाता

Women's World Cup 2025 NZ W vs SA W Highlights: सलामी बल्लेबाज ताज़मिन ब्रिट्स की पिछले पांच मैचों में चौथे शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका ने महिला वनडे विश्व कप में मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार को यहां छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की।बाएं हाथ की स्पिनर नोंकुलुलेको मलाबा ने चार विकेट लिये जिससे न्यूजीलैंड की पारी 47. 5 ओवर में महज 231 रन पर सिमट गयी।

Women's World Cup 2025 NZ W vs SA W Highlights: महिला वनडे विश्व कप 2025 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर धमाकेदार वापसी की। सलामी बल्लेबाज तैजमिन ब्रिट्स के शतक और बाएं हाथ की स्पिनर नोंकुलुलेको मलाबा की शानदार गेंदबाजी ने टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत दिलाई।

Taznim Britz

तैजनिम ब्रिट्स (फोटो- ICC)

मलाबा की घातक गेंदबाजी से सिमटी न्यूजीलैंड की पारी

होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।नोंकुलुलेको मलाबा ने 10 ओवर में 40 रन देकर चार विकेट झटके और एक रन आउट में भी योगदान दिया। उनके शानदार दूसरे स्पैल ने मैच का रुख बदल दिया।मलाबा ने अपने अंतिम पांच ओवरों में मात्र 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने कप्तान सोफी डिवाइन (85 रन) और ब्रूक हालिडे (45 रन) को आउट करके न्यूजीलैंड की पारी को 47.5 ओवरों में 231 रन पर समेट दिया।

End of Feed