Women's World Cup 2025: हिदर नाइट बनीं संकटमोचक, इंग्लैंड ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया

ENG W vs BAN W Womens World Cup 2025 Highlights: महिला विश्व कप 2025 के आठवें मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 179 के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 46.1 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाकर जीत हासिल की।

ENG W vs BAN W Women's World Cup 2025 Highlights: महिला विश्व कप 2025 के आठवें मुकाबले में इंग्लैंड ने एक बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बांग्लादेश द्वारा दिए गए 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, इंग्लैंड ने 46.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए और जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने विश्व कप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Heather Knight England cricket

इंग्लैंड ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को हराया (फोटो- England cricket)

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने बढ़ाई इंग्लैंड की मुश्किलें

179 रनों के अपेक्षाकृत छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने मात्र 29 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवा दिया। इसके बाद, हिदर नाइट और कप्तान नट सेवियर ब्रंट के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसने पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, ब्रंट 32 रन बनाकर आउट हो गईं। ब्रंट का विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड का मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और टीम ने 103 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए। इस समय ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश, इंग्लैंड पर अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए एक बड़ा उलटफेर कर सकती है, क्योंकि उसके गेंदबाज पूरी तरह हावी हो चुके थे। फाहिमा खातून ने 3, मारूफा अख्तर ने 2, और संजीदा अख्तर मेघला ने 1 विकेट लेकर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया था।

End of Feed