विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League ) शुरू होने में अब बस छह दिन का समय रह गया है। सभी टीमें अपनी कमियों को दूर करने के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुट गई हैं। इसम दौरान मुंबई इंडियंस की टीम भी मैदान पर उतर गई है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जानकारी दी। इस दौरान कई खिलाड़ी गेंदबाजी में हाथ आजमाते दिखे तो कोई फील्डिंग में। टीम की मेंटर झूलन गोस्वामी भी खिलाड़ियों के साथ नजर आईं। मुंबई इंडियंस ने अभी तक कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है।
मुंबई इंडियंस टीम की खिलाड़ी चर्चा करती हुईंं। (फोटो- मुंबई इंडियंस के ट्विटर से)
Saika Ishaque is all of us when we see @JhulanG10.💙#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL t.co/yzTm3WHKpg
— ANI (@ANI) Feb 26, 2023
मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला इस टीम से
विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जाएंट्स से होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 6 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से, तीसरा मैच 9 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से, चौथा मैच 12 मार्च को यूपी वॉरियर्ज से, पांचवां मैच 14 मार्च को गुजरात जाएंट्स से, छठां मैच 18 मार्च को यूपी वॉरियर्ज से, सातवां मैच 20 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से और लीग के अंतिम मुकाबले में 21 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।
Gearing up with our game face🔛!🏏#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL t.co/JN3xsBJyup
— ANI (@ANI) Feb 25, 2023
आठ में पांच मैच होंगे इस मैदान पर
मुंबई इंडियंस WPL के लीग में कुल आठ मैच खेलने उतरेगी। इसमें से पांच मैच नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेलने उतरेगी, जबकि तीन मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होंगे।
मुंबई इंडियंस की टीम (WPL MI Team 2023 Players List) :
हरमनप्रीत कौर, नजाली साइवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्रकार, यास्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राइटन, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणी और नीलम बिष्ट।
