Women's ODI World Cup 2025 NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को रौंदा, दर्ज की टूर्नामेंट में पहली जीत

न्यूजीलैंड की महिला टीम ने शुक्रवार को महिला वनडे विश्व कप 2025 के मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को 100 रन के बड़े अंतर से रौंदकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

गुवाहाटी: ब्रुक हॉलिडे और कप्तान सोफी डिवाइन के जुझारू अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को महिला विश्व कप मैच में बांग्लादेश को 100 रनों से आसानी से हरा दिया। डिवाइन (63) और हॉलिडे (69) ने खराब शुरुआत के बाद चौथे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को नौ विकेट पर 227 रन के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पारी को 39.5 ओवर में 127 रन पर समेट दिया। बांग्लादेश के लिए फाहिमा खातून ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए जेस केर और लिय तहुहु ने तीन-तीन विकेट लिये।

NZ vs BAN WODI Highlights

न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश विमेंस वनडे हाईलाइट्स (फोटो क्रेडिट ICC X)

खराब रही बांग्लादेश की शुरुआत, 30 रन पर गंवाए 5 विकेट

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत काफी खराब रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रही जिससे 14वें ओवर तक उसका स्कोर पांच विकेट पर 30 रन हो गया। रुबया हैदर, शर्मीन अख्तर, कप्तान निगार सुल्ताना, शोभना मोस्तारी, सुमैया अख्तर और शोर्ना अख्तर जैसे बल्लेबाज गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे और टीम ने 33 रन तक छह विकेट गंवा दिये। बांग्लादेश की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी फहिमा और राबिया खान (25) ने की, जिन्होंने आठवें विकेट के लिए 44 रन जोड़े। बांग्लादेश के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी फाहिमा और नाहिदा अख्तर (17) के बीच सातवें विकेट के लिए 33 रन जोड़े। न्यूज़ीलैंड की ओर से तेज़ गेंदबाज़ जेस केर और लिया तहुहू ने तीन-तीन जबकि रोजमेरी मेयर ने दो विकेट लिये।

End of Feed