Women's ODI World Cup 2025: एशले गार्डनर की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने की विजयी शुरुआत, चिरप्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड को दी बड़े अंतर से मात

अनुभव एशले गार्डनर की शानदार शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 में विजयी शुरुआत की है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

इंदौर: अनुभवी हरफनमौला एशले गार्डनर (115 रन) के शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के अपने शुरूआती मुकाबले में बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 89 रन से शिकस्त दी। गार्डनर के दूसरे वनडे शतक से ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद शुरूआती झटकों से उबरने में सफल रही और 49.3 ओवर में 326 रन का विशाल स्कोर खड़ा करके आउट हो गई। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम कप्तान सोफी डेविने (111 रन, 112 गेंद) की पारी के बावजूद 43.2 ओवर में 237 रन पर सिमट गई जिसमें ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज अनाबेल सदरलैंड (26 रन देकर तीन विकेट) तथा अलाना किंग (44 रन देकर दो विकेट) और सोफी मोलिनू (25 रन देकर तीन विकेट) की स्पिन जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया।

Australia Women Cricket team

ऑस्ट्रेलिया विमेंस क्रिकेट टीम

न्यूजीलैंड की रही खराब शुरुआत

न्यूजीलैंड ने दूसरे ओवर में बिना रन जुटाए अपनी दोनों सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर के विकेट गंवा दिए थे। बेट्स जहां मोलिनू की गेंद पर बोल्ड हुई तो वहीं प्लिमर रन आउट हो गईं। इसके बाद अमेलिया केर और डेविने ने पारी को संभाला, पर टीम शुरूआती झटकों से उबरने में नाकाम रही। डेविने ने अमेलिया केर (33 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रन, ब्रुक हालिडे (28 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन और इसाबेला गेज (28 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 54 रन की भागीदारी निभाई। इतना ही काफी नहीं था और डेविने के आउट होते ही पूरी टीम जल्द ही सिमट गई।

End of Feed