Womem's ODI World Cup 2025: कप्तान एलिसा हीली ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने बांग्लादेश को गुरुवार को महिला वनडे विश्व कप 2025 में खेले गए मुकाबले में 10 विकेट से रौंदकर अपनी जगह सेमीफाइनल में तकरीबन पक्की कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

विशाखापट्टनम: गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज और कप्तान एलिसा हीली के नाबाद शतक और फीबी लिचफील्ड के साथ उनकी पहले विकेट की अटूट साझेदारी से आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप में बृहस्पतिवार को यहां बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंद दिया। बांग्लादेश के 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान हीली (नाबाद 113 रन, 77 गेंद, 20 चौके) और लिचफील्ड (नाबाद 84 रन, 72 गेंद, 12 चौके, एक छक्का) के बीच पहले विकेट की 202 रन की अटूट साझेदारी से 151 गेंद शेष रहते बिना विकेट खोए 202 रन बनाकर बेहद आसान जीत दर्ज की।

Australia Women Cricket team

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

इस जीत से ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच मैच में चार जीत से नौ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है और उसकी सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले एलेना किंग (18 रन पर दो विकेट), जॉर्जिया वेयरहैम (22 रन पर दो विकेट), एनाबेल सदरलैंड (41 रन पर दो विकेट) और ऐशलेग गार्डनर (48 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश को नौ विकेट पर 198 रन पर रोक दिया।

End of Feed