IND vs PAK: महिला एशिया कप का कार्यक्रम जारी, इस तारीख को होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर

IND vs PAK Women's Asia Cup: एसीसी ने महिला एशिया कप के 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 28 अगस्त से शुरू होगा और इसका फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा। सभी मैच मशहूर दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे। यहां जानिए इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मैच कब खेला जाएगा।

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने महिला एशिया कप के 2026 एडिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 28 अगस्त से शुरू होगा और इसका फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा। सभी मैच मशहूर दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे।

Womens Asia Cup 2026 Full Schedule Announced, IND vs PAK Match

महिला एशिया कप 2026 में किस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मैच

भारत, पाकिस्तान के साथ-साथ थाईलैंड और हांगकांग (चीन) के साथ ग्रुप A में है। वहीं, मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, बांग्लादेश, UAE और इंडोनेशिया ग्रुप B में हैं। दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच ज़बरदस्त मुकाबला 5 सितंबर को होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगा।

End of Feed