Womens Asia Cup 2024 Schedule Announcement 2024, महिला एशिया कप 2024 शेड्यूल: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने विमेंस एशिया कप 2024 का पूरा कार्यक्रम (Schedule) जारी कर दिया है। इस बार विमेंस एशिया कप 19 जुलाई से 28 जुलाई 2024 के बीच दांबुला, श्रीलंका में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इस संस्करण में आठ टीमें शामिल होंगी। इस बार 8 टीम में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, नेपाल और थाईलैंड जैसी मजबूत टीम कप के लिए भिड़ेंगी।
विमेंस एशिया कप 2024 (साभार-BCCI)
क्या बोले एसीसी चीफ जय शाह?
इस मौके पर एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने कहा 'एशियन क्रिकेट में महिला क्रिकेट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से हम खुश हैं और इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें खुशी है कि साल 2018 में 6 टीम से अब 8 टीम हो गई है। हम एक रोमांचक टूर्नामेंट की आशा करते हैं जो खिलाड़ियों और फैंस दोनों को प्रेरित करेगा। महिला एशिया कप एसीसी कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बन गया है, जो महिला क्रिकेटरों को खेल के प्रति अपने कौशल और जुनून को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
किस ग्रुप में कौन सी टीम?
एशिया कप 2024 में 8 टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और नेपाल की टीम है, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और थाइलैंड की टीम को रखा गया है।
