Women's Asia Cup 2024: नेपाल ने रचा इतिहास, यूएई की पटखनी देकर दर्ज की एशिया कप में अपनी पहली जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 19, 2024, 06:44 PM IST

नेपाल ने यूएई के खिलाफ महिला एशिया कप 2024 के पहले मुकाबले में पटखनी देकर इतिहास रच दिया है। यह नेपाल की महिला एशिया कप इतिहास में पहली जीत है।

सलामी बल्लेबाज समझाना खड़का के नाबाद अर्धशतक और तेज गेंदबाज इंदु बर्मा के तीन विकेट की मदद से नेपाल ने शुक्रवार को महिला टी20 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 23 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। खड़का ने 45 गेंद पर नाबाद 71 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। उनकी इस पारी की मदद से नेपाल ने 116 रन का लक्ष्य 16.1 ओवर में हासिल कर दिया। नेपाल ने 4 विकेट पर 118 रन बनाए।

Nepal Womens Cricket team

नेपाल महिला क्रिकेट टीम (साभार ACC)

यूएई की टीम बना सकी 115 रन

अमीरात की टीम इससे पहले 8 विकेट पर 115 रन ही बना पाई थी। उसकी तरफ से खुशी शर्मा ने 36 और कविशा एगोडेज ने 22 रन का योगदान दिया। बर्मा नेपाल की सबसे सफल गेंदबाज रही। उन्होंने 19 देकर तीन विकेट लिए। नेपाल को भी कुछ मुश्किल पलों से गुजरना पड़ा। ऑफ स्पिनर एगोडेज (12 रन देकर 3 विकेट) ने अमीरात को वापसी दिलाने का अच्छा प्रयास किया लेकिन खड़का ने एक छोर संभाले रखा और टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया।

End of Feed