Women's Asia Cup, IND W vs SL W LIVE Streaming: कब-कहां देखें भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप मैच

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 08:00 AM IST

India Women vs Sri Lanka Women Live cricket streaming: भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच शनिवार को होने वाले महिला एशिया कप टी20 मैच को कब और कहां देखें, यहां जानते हैं।

India vs Sri Lanka, Women's Asia Cup 2022 Live Streaming online: इंग्लैंड में मेजबान टीम का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम पूरे दम के साथ मैदान पर नजर आ रही है। अब वनडे के बाद बारी है टी20 क्रिकेट की। भारतीय टीम अब शनिवार को महिला एशिया कप 2022 में अपना पहला टी20 मैच खेलने उतरेगी।

Harmanpreet_Kaur_India_AP

भारत की टक्कर श्रीलंका से एशिया कप के पहले मैच में (AP)

भारत का सामना पहले टी20 मुकाबले में शनिवार को श्रीलंकाई महिला टीम से होने जा रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर साफ कर चुकी हैं कि आगामी टी20 विश्व कप को नजर में रखते हुए वो युवा बल्लेबाजों को परखने के लिए मैदान पर उतार सकती हैं। आइए जानते हैं कि भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं..

End of Feed