भारतीय महिला टीम का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंचे विराट, शिखर धवन भी आए नजर

Virat Kohli in IND W vs AUS W: इस मैच में अगर भारतीय टीम की जीत होती है तो वह सीधे टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इस मुकाबले के दौरान लॉर्ड्स में एक बेहद रोमांचक नजारा देखने को मिला। भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने पहुंचे।

Virat Kohli in IND W vs AUS W: क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ करो या मरो मुकाबल में निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 170 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इस मैच में अगर भारतीय टीम की जीत होती है तो वह सीधे टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इस मुकाबले के दौरान लॉर्ड्स में एक बेहद रोमांचक नजारा देखने को मिला। भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने पहुंचे।

IND vs AUS Virat Kohli

महिला टीम का हौसला बढ़ाते दिखे विराट कोहली (फोटो साभार- X)

विराट कोहली पहुंचे लॉर्ड्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे। विराट के अलावा शिखर धवन भी अपनी पत्नी के साथ यह मुकाबला देखने पहुंचे। विराट और धवन भारतीय महिला टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे बड़े मैच में भारतीय महिला टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टैंड्स में विराट कोहली की मौजूदगी जैसे ही दर्शकों को दिखी, तो वह हल्ला करते हुए चीयर्स करते नजर आए।

End of Feed