Women's T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया की नजरें छठे खिताब पर, आज से शुरू होगी चैंपियन बनने की लड़ाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 10, 2023, 10:48 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया छठी बार इस खिताब को अपने नाम करने उतरेगी, जबकि अंडर-19 टीम की सफलता से उत्साहित भारतीय महिला टीम की नजर पहली ट्रॉफी पर होगी। शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। टीम इंडिया, पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी।

केपटाउन: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी20 विश्व कप में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए रिकॉर्ड छठी बार इस खिताब को जीतना चाहेगी लेकिन शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भारत और इंग्लैंड की टीमें उसके वर्चस्व को खत्म करने के लिए जोर लगायेंगी। टूर्नामेंट के सात आयोजन में ऑस्ट्रेलिया पांच बार चैम्पियन रहा है और इस प्रारूप में 2020 में पिछले आयोजन में चैम्पियन बनने के बाद उसके दबदबे को विश्व क्रिकेट में कोई खास चुनौती नहीं मिली है।

australia women cricket team

भारत और ऑस्ट्रेलिया वॉर्म-अप मैच

पिछले 22 महीने में इस टीम को टी20 प्रारूप में सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है और वह भी भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेले गए मैच में जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकला था। इसमें कोई शक नहीं कि गत विजेता टीम एक बार फिर प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी और खिताब की दूसरी हैट्रिक का लक्ष्य रखेगी।

End of Feed