Wisden's Test XI of Year: विजडन ने किया साल 2023 की टेस्ट इलेवन ऑफ द ईयर का ऐलान, दो भारतीय हुए शामिल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 18, 2024, 08:00 PM IST

Wisden’s 2023 men’s Test XI of the Year: मशहूर क्रिकेट पत्रिका विजडन ने साल 2023 की पुरुषों की सालाना टेस्ट प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। एशेज 2023 के दबदबे वाली लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। जबकि पहली बार आयरलैंड का प्लेयर इस टीम में जगह बना पाने में सफल रहा है।

लंदन: क्रिकेट की बाइबल के नाम से विख्यात मशहूर पत्रिका विजडन ने अपनी साल 2023 की पुरुषों की टेस्ट प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। विजडन की प्लेइंग-11 में एशेज सीरीज के प्लेयर्स का दबदबा देखने को मिला है। एकादश में ऑस्ट्रेलिया के 4, इंग्लैंड के 3, भारत के 2 और आयरलैंड-न्यूजीलैंड के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है। अन्य टीमों की झोली खाली रही है।

Australia Cricket team

ऑस्टेलिया क्रिकेट टीम

एशेज 2023 के प्लेयर्स ने मारी बाजी

विजडन की प्लेइंग इलेवन में बतौर ओपनर ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और इंग्लैंड के जैक क्रॉली को जगह मिली है। पिछले साल ख्वाजा ने बल्ले से धमाल हर जगह मचाया। क्रॉली पिछली एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे थे। नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को चुना गया है। नंबर चार पर बल्लेबाजी का मोर्चा संभालने के लिए इंग्लैंड को धाकड़ बल्लेबाज जो रूट जगह हासिल करने में सफल रहे हैं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड को चुना गया है। हेड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कंगारुओं की जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। आयरलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज लॉरकन टकर छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुने गए हैं।

End of Feed