क्या टीम इंडिया WTC फाइनल में पहुंचेगी? राहुल द्रविड़ का बयान भारतीय फैंस को निराश कर देगा

Rahul Dravid On India WTC Final Hopes: भारतीय क्रिकेट टीम क्या आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 के फाइनल में जगह बना पाएगी, ये सवाल अभी करोड़ों क्रिकेट फैंस के मन में चल रहा होगा। इस सवाल को लेकर पूर्व महान भारतीय क्रिकेटर व पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने बहुत बड़ा बयान दे दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
  • राहुल द्रविड़ ने दिया बेबाक और तीखा बयान
  • द्रविड़ का बयान भारतीय फैंस को उलझन देने वाला

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों से एक व टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का मानना है कि भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में क्वालीफाई करने की दौड़ में थोड़ा ’पीछे चल रही’ है और श्रीलंका में उत्साहजनक प्रदर्शन को न्यूजीलैंड दौरे में दोहराना आसान नहीं होगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल में दो बार जगह बनाने वाली भारतीय टीम अभी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए अधिकतर मैच जीतने होंगे।

Rahul Dravid Critical On possibility Of India qualifying For WTC Final

राहुल द्रविड़ ने भारत की WTC फाइनल की उम्मीदों पर बेबाक राय रखी (PTI/AP)

अगले साल फाइनल में शीर्ष दो टीमों के बीच मुकाबला होगा। भारतीय टीम जनवरी 2027 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैच खेलेगी। भारत इस दौरे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे और उतने ही टी20 मैच भी खेलेगा। यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में एक टीम के मालिक द्रविड़ ने जियोस्टार से कहा, "मुझे उम्मीद है कि भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगा। अगर भारत मौजूदा स्थिति के बावजूद फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेता है तो यह शानदार उपलब्धि होगी।"

End of Feed