EXPLAINED: कप्तानी से हटने के बाद क्या धोनी और कोहली की इस राह पर चलते दिखेंगे रोहित शर्मा?

Rohit Sharma as Mentor: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रोहित शर्मा अब एक नई भूमिका के लिए तैयार हैं। 20ृ21 में कप्तानी संभालने के बाद अब वनडे में उन्हें पहली बार एक खिलाड़ी के रुप में खेलते देखेंगे। ऐसे में वे क्या अब धोनी और कोहली की राह पर चल पाएंगे आइए जानते हैं।

Rohit Sharma as Mentor: भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। रोहित शर्मा का बतौर कप्तान कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया। विराट कोहली के बाद सीमित ओवर क्रिकेट की कमान संभालने वाले रोहित ने अपने चार साल के कार्यकाल में भारतीय टीम को नई सोच, नई दिशा और दो बड़ी आईसीसी ट्रॉफियां दिलाईं। अब युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है।यह फैसला उस पीढ़ी परिवर्तन की शुरुआत है जो 2027 विश्व कप की ओर ले जाएगा। इसके बाद अब सभी की नजर भारत के सबसे सफल वनडे कप्तानों में शुमार रोहित शर्मा पर टिकी हुई है। उनकी बल्लेबाजी कैसी रहती है और क्या वे विराट और धोनी की तरह टीम का मार्गदर्शन कर पाएंगे।

Rohit Sharma Future

रोहित शर्मा की नई भूमिका (फोटो- AP)

चयन समिति के इस साहसिक फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया है। रोहित ने आईसीसी ट्रॉफी के लिए भारत के 11 साल के इंतज़ार को खत्म किया, टीम को 2024 में टी20 विश्व कप दिलाया और इसके बाद इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। कई लोगों का मानना था कि इस सफलता से उन्हें 2027 तक कप्तान के रूप में बने रहने का मौका मिलेगा।हालांकि, जब से रोहित ने इंडियन प्रीमियर लीग के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, तब से ही यह बात स्पष्ट थी कि बदलाव अब दूर नहीं है।

End of Feed