WI vs PAK 1st ODI Highlights: हसन नवाज ने डेब्यू में मचाया धमाल, पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में हराया

West Indies vs Pakistan 1st ODI Highlights: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को पहले वनडे मैच में 5 विकेट से मात दे दी है। टीम की तरफ से हसन नवाज ने दमदार प्रदर्शन किया इसके अलावा बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने भी अच्छी पारी खेली है।

West Indies vs Pakistan 1st ODI Highlights: पहले वनडे में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात दी और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच में पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज़ हीरो साबित हुए। उन्होंने नाबाद 63 रन बनाए और हुसैन तलत के साथ मिलकर 104 रनों की अहम साझेदारी की। इस जोड़ी ने पाकिस्तान को मुश्किल हालात से बाहर निकाला और सिर्फ 7 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल किया। तलत ने 37 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए।

Hasan nawaz AP

हसन नवाज (फोटो- AP)

वेस्टइंडीज का मजबूत स्कोर, फिर भी चूक

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 280 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए एविन लुईस, शाई होप और रॉस्टन चेज़ ने अर्धशतक लगाए। लुईस ने 60, होप ने 54 और चेज़ ने 52 रन बनाए। हालांकि, पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी कर स्कोर को नियंत्रण में रखा। खासकर स्पिनरों ने रन गति पर ब्रेक लगाया।

End of Feed