T20 World Cup 2024, WI vs NZ Preview: न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो का मुकाबला, कैसे पहुंचेगी सुपर-8 में, यहां जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2024, 04:36 PM IST

T20 World Cup 2024, WI vs NZ Preview: टी20 विश्व कप 2024 के बड़े मुकाबले में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टक्कर कल भारतीय समय के मुताबिक सुबह 6 बजे होगी। न्यूजीलैंड को अगर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां होने वाले करो या मरो मैच में बेहतर प्रदर्शन करके हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2024 में बड़ा मैच
  • न्यूजीलैंड का सामना मेजबान वेस्टइंडीज से होगा
  • कीवी टीम के लिए करो या मरो का मैच

WI vs NZ Preview: न्यूजीलैंड को अगर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां होने वाले करो या मरो मैच में बेहतर प्रदर्शन करके हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

T20 World Cup 2024, WI vs NZ Preview

वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड मैच प्रिव्यू (AP)

अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे और उसकी पूरी टीम 15.2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई जिससे उसे 84 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे उसका नेट रन रेट भी गड़बड़ा गया और वह ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर है।

End of Feed