WI vs IND: अब तक दूर नहीं हो सकी है कोहली की ये कमजोरी, जारी है संघर्ष

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 6, 2023, 05:57 PM IST

WI vs IND, Virat Kohli: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 10 मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से टेस्ट मुकाबले से होगी। लेकिन इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेला। इस दौरान विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।

WI vs IND, Virat Kohli: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम में आपस में खेले गए अभ्यास मैच में ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों पर विराट कोहली का संघर्ष जारी रहा, जबकि यशस्वी जायसवाल ने अंतिम एकादश में चुने जाने का दावा पुख्ता किया। जायसवाल का टेस्ट पदार्पण तो तय है लेकिन अब देखना यह है कि उसका बल्लेबाजी क्रम क्या होता है। वह पारी की शुरूआत करता है या तीसरे नंबर पर उतरता है। इस क्रम पर चेतेश्वर पुजारा उतरते थे लेकिन पिछले तीन साल से खराब प्रदर्शन के कारण वह टीम से बाहर हैं।

Virat Kohli

विराट कोहली। (फोटो- विराट कोहली के इंस्टाग्राम से)

भारतीय टीम के 16 खिलाड़ियों के साथ स्थानीय क्लब के क्रिकेटरों ने दो दिवसीय अभ्यास मैच खेला। पहला टेस्ट 12 जुलाई से शुरू हो रहा है। ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदें कोहली को परेशान करती आई हैं और जयदेव उनादकट ने इसका पूरा फायदा उठाया। उनादकट की ऐसी ही गेंद पर वह पहली स्लिप में कैच दे बैठे।

End of Feed