WI vs IND: वेस्टइंडीज से टी20 सीरीज हारने के बाद राहुल द्रविड़ बल्लेबाजों पर गरजे, जानिए क्या कहा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 14, 2023, 12:54 PM IST

WI vs IND, Rahul Dravid Big Statement: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया सीरीज से भी हाथ गंवा बैठी। 5 टी20 मैचों की सीरीज पर वेस्टइंडीज ने 3-2 से कब्जा जमाया। इस हार के बाद टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ बल्लेबाजों पर जमकर बरसे।

WI vs IND, Rahul Dravid Big Statement: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज से 2-3 की हार के बाद निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने पर जोर दिया। भारत इस सीरीज में अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार के साथ उतरा जिससे उसकी निचले क्रम की बल्लेबाजी कमजोर पड़ गई। ऑलराउंडर अक्षर पटेल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। सीरीज के निर्णायक मैच में भारत डेथ ओवरों में तेजी से रन नहीं बना पाया। भारतीय टीम ने नौ विकेट पर 165 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने दो ओवर शेष रहते हुए जीत हासिल कर दी।

Wi vs Ind, Shubman Gill

शॉट लगाते हुए शुभमन गिल।

द्रविड़ ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘यहां जो टीम हमने उतारी थी, उससे हमें वह छूट नहीं मिली जिससे कि हम टीम संयोजन में बदलाव कर सकें। लेकिन मेरा मानना है कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें हम बेहतर कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा,‘बल्लेबाजी में गहराई लाना ऐसा ही एक क्षेत्र है जिस पर हम काम करने की कोशिश कर रहे हैं। हम अपनी तरफ से हर संभव सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं लेकिन निश्चित तौर पर यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर हम गौर कर सकते हैं। हम अपनी गेंदबाजी को कमजोर नहीं कर सकते हैं लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी बल्लेबाजी में कुछ गहराई रहे।’

End of Feed
Latest News

Kal Ka Mausam : बादलों की कैद में चांद! आने वाला है आंधी-तूफान; 15 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Madhya Pradesh Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन चंद्रोदय टाइम (Madhya Pradesh Moon Rise), चंद्रमा को अर्घ्य देने के समय की सबसे सटीक जानकारी यहां देखें

Karwa Chauth Aarti Lyrics: करवा चौथ पर कौन सी आरती करें, देखें गणेश जी, करवा मां, चंद्रमा और शिव-पार्वती की आरती के लिरिक्स

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Bihar Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा चंद्रोदय टाइम

BAN vs WI 1st Test Day 2 Highlights: बल्लेबाजों के घुटने टेकने के बाद स्पिनर्स ने कराई बांग्लादेश की वापसी, जोमेल वारिकन ने झटका पंजा