WI vs ENG, West Indies vs England 3rd T20 Match Live telecast Online: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार (15 नवंबर 2024) को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा रहा है। इंग्लैंड ने सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 19 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से पटखनी देकर बढ़त हासिल की थी। इसी तरह इंग्लैंड का दूसरे मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा और वेस्टइंडीज को 31 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से शिकस्त देकर बढ़त को 2-0 कर लिया। अब टीम की नजर लगातार तीसरी जीत पर है। टीम तीसरे मुकाबले में भी जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहती है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम भी इंग्लैंड के खिलाफ नई रणनीती के साथ उतरेगी और जीत हासिल कर बढ़त को कम करना चाहेगी।
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। (फोटो- Windies Cricket X)
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (West Indies vs England 3rd T20 Match Date)
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार (15 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (West Indies vs England 3rd T20 Match Venue)
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (West Indies vs England 3rd T20 Match Time)
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय 1.30 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 1 AM बजे होगा।
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (West Indies vs England 3rd T20 Match On Tv)
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं होगा।
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (West Indies vs England 3rd T20 Match Live Streaming)
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और वेबसाइट पर की जाएगी।
