WI vs ENG 3rd T20 Pitch Report: वेस्टइंडीज-इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

WI vs ENG 3rd T20 Pitch Report In Hindi: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच आज भारतीय समय के मुताबिक देर रात पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच ग्रॉस आइलेट के डेरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड ने शुरुआती दोनों मैचों में मेजबान कैरेबियाई टीम को शिकस्त देकर सीरीज में डबल बढ़त हासिल कर ली थी। अब वेस्टइंडीज तीसरे टी20 में वापसी का प्रयास करेगी। आइए जानते हैं वेस्टइंडीज-श्रीलंका तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान के बारे में खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज-इंग्लैंड टी20 सीरीज 2024
  • आज देर रात होगा वेस्टइंडीज-इंग्लैंड तीसरा टी20
  • सीरीज का तीसरा मैच ग्रॉस आइलेट में खेला जाएगा

WI vs ENG 3rd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: आज भारतीय समय के मुताबिक देर रात 1:30 बजे से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला होगा। इस रोमांचक सीरीज का तीसरा मुकाबला इसलिए काफी अहम है क्योंकि मेहमान इंग्लिश टीम ने वेस्टइंडीज को उसी की जमीन पर सीरीज के पहले दो मैचों में शिकस्त देकर 2-0 की बढ़त बना ली है। अगर वेस्टइंडीज आज का मुकाबला हारी तो वो सीरीज गंवा देगा। तीसरा टी20 मैच ग्रॉस आइलेट (Gros Islet) में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान रॉवमैन पॉवेल (Rovman Powell) हैं। जबकि इंग्लैंड टी20 टीम की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के हाथों में है।

WI vs ENG 3rd T20 Pitch Report Today Match

वेस्टइंडीज-इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में आमने-सामने का अब तक का रिकॉर्ड क्या कहता है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच अब तक 32 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें वेस्टइंडीज ने 17 मैचों में बाजी मारी है। जबकि इंग्लैंड की टीम ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। मौजूदा सीरीज वेस्टइंडीज की जमीन पर हो रही है इसलिए यहां पर इन दोनों टीमों के बीच खेले गए टी20 मैचों के आंकड़े देखें तो, अब तक यहां इनके बीच 21 टी20 मैच हुए हैं जिसमें इंग्लैंड ने 11 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं, आज तीसरे टी20 मैच में जीत के साथ कैरेबियाई टीम अपनी जमीन पर आंकड़ों को बराबरी पर लाना चाहेगी। तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के फैंस की नजरें कप्तान पॉवेल के अलावा शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer), ब्रैंडन किंग (Brandon King), एविन लिविस (Evin Lewis) और निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) पर टिकी होंगी। जबकि इंग्लैंड टीम की तरफ से कप्तान बटलर के साथ-साथ जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer), लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone), विल जैक्स (Will Jacks) पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी।

End of Feed