WI vs AUS 1st Test Toss Update: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

WI vs AUS Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से खेला जा रहा है।आइए जानते हैं इस अहम मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

Who Won the toss today WI vs AUS 1st Test Today Match Toss Update: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी के लिए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज आज से शुरू हो रही है। पहला टेस्ट मैच बारबाडोस के केन्सिंग्टन ओवल मैदान पर 25 से 29 जून तक खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टीम इस मैच में नए कप्तान रोस्टन चेस के नेतृत्व में उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के बाद अपनी फॉर्म को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। इस मैच में वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज (Roston Chase) के पास है वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं।

WI vs AUS 1st Test Toss Winner.

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया टॉस विजेता

ऑस्ट्रेलिया अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के बिना पहले टेस्ट में खेलेगा, क्योंकि WTC फाइनल के दौरान लगी उंगली की चोट के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था। प्रबंधन ने खराब फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन को भी कैरेबियाई दौरे से बाहर कर दिया। पूर्व विश्व नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज को छह साल में पहली बार टेस्ट इलेवन से बाहर किया गया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शानदार शुरुआत करने वाले सैम कोंस्टास लाबुशेन की जगह लेंगे, जबकि जोश इंगलिस चोटिल स्मिथ की जगह लेंगे, जिन्होंने फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक बनाया था।

End of Feed