EXPLAINER: अब वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं बना पाएंगे सबसे खास T20 वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक खिलाड़ी ने छीना मौका

Who Is The Youngest Player To Play T20I: वैभव सूर्यवंशी आज की तारीख में सबसे चर्चित क्रिकेटर बन चुके हैं। महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने पिछले एक-डेढ़ साल में जितना कुछ हासिल कर लिया है, उसको देखकर सभी हैरान हैं। उन्होंने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, लेकिन अगर वो जल्द ही भारतीय टी20 टीम में आए तो वो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कभी नहीं तोड़ पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • कब देश के लिए खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
  • अब क्यों नहीं तोड़ पाएंगे सबसे खास टी20 वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • वैभव सूर्यवंशी के सामने होंगे दो रास्ते

Vaibhav Suryavanshi International Debut: क्रिकेट जगत में इन दिनों सिर्फ एक ही खिलाड़ी की चर्चा है और वो हैं बिहार के समस्तीपुर स्थित ताजपुर गांव में जन्मे वैभव सूर्यवंशी। पिछले साल 14 वर्ष की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक भी लगा दिया। हालांकि उस सीजन में उन्हें कुछ ही मैच खेलने को मिले थे। फिर उन्हें आईपीएल 2026 में सभी मैचों में खेलने का मौका मिला तो अब 15 साल के हो चुके इस बल्लेबाज ने इतने रिकॉर्ड तोड़े कि दुनिया देखती रह गई। एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड से लेकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड। ओरेंज कैप हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने और बेशक राजस्थान की टीम फाइनल में नहीं पहुंची लेकिन सभी प्रमुख अवॉर्ड वैभव के खाते में ही गए।

Vaibhav Suryavanshi Wont Be Able To Break Youngest T20I Player World Record

वैभव सूर्यवंशी कौन सा विश्व रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे (Instagram/Vaibhavsooryavanshi03)

देश के लिए कब खेलेंगेः वैभव सूर्यवंशी वैसे तो अंडर-19 क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वहां भी कई रिकॉर्ड्स बनाने के साथ-साथ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में ऐतिहासिक पारी से भारत को चैंपियन भी बनाया। सभी के मन में सवाल है कि वो अब सीनियर टीम इंडिया में कब खेलेंगे। फिलहाल उन्होंने इंडिया-ए टीम में जगह दे दी गई है और जल्द ही वो एक्शन में नजर आएंगे। दूसरी तरफ भारतीय टी20 टीम में भी फेरबदल की बातें चल रही हैं, ऐसे में बड़ी बात नहीं है कि भारत कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 टीम में वैभव को फास्ट्रैक करके टीम में शामिल कर लिया जाए।

End of Feed