शतकवीर उस्मान ख्वाजा ने बताया अहमदाबाद टेस्ट में सैकड़ा जड़ने के बाद क्यों हुए भावुक?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 9, 2023, 09:51 PM IST

भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने गुरुवार को अहमदाबाद में पहला शतक जड़ा। इसके बाद उन्होंने बताया कि वो क्यों शतक पूरा करने के बाद भावुक हो गए थे।

अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के नाबाद शतक की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं। ख्वाजा 104 रन बनाकर नाबाद हैं। पारी की शुरुआत करने आए ख्वाजा पूरे दिन पिच पर टिके रहे और भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर शतक जड़ने का सपना पूरा कर लिया।

Usman-Khawaja-century

अहमदाबाद टेस्ट में शतक जड़ने के बाद खुशी का इजहार करते उस्मान ख्वाजा

246 गेंद में पूरा किया टेस्ट में 14वां सैकड़ा

End of Feed