हो गया खुलासा, सरफराज खान का क्यों नहीं हुआ विंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 25, 2023, 10:46 PM IST

सुनील गावस्कर के सरफराज खान को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बाद अब खुलासा हुआ है कि उनका चयन क्यों नहीं किया गया। किन पहलुओं पर उनको सिलेक्शन के लिए सुधार करना होगा।

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गयी भारतीय टेस्ट टीम में सरफराज खान को जगह नहीं मिलने पर सुनील गावस्कर जैसे पूर्व दिग्गज ने आलोचना की थी लेकिन बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक सूत्र ने दावा किया कि इस फैसले के पीछे मुंबई के बल्लेबाज की खराब फिटनेस और कथित तौर पर अनुशासन में कमी बड़ा कारण है।

सरफराज का चयन नहीं होने पर उठ रहे हैं सवाल

दायें हाथ के बल्लेबाज सरफराज ने रणजी ट्रॉफी के पिछले तीन सत्र में 2566 रन बनाये है। उन्होंने अपने करियर में प्रथम श्रेणी के 37 मैचों में 79.65 की औसत से रन बनाये है। ऐसे में अंडर-19 विश्व कप में दो बार देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी की टीम में जगह नहीं देने पर सवाल उठ रहा है। टीम में रुतुराज गायकवाड़ का चयन हुआ है जिनके प्रथम श्रेणी करियर का औसत 42 के करीब है।

End of Feed