T20 World Cup 2024: क्यों मिला विश्व कप के लिए संजू सैमसन को टीम में मौका?

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 30, 2024, 09:01 PM IST

टी20 विश्व कप 2024 के लिए घोषित टीम इंडिया में केएल राहुल का पत्ता काटकर क्यों दिया गया आईपीएल में आतिशी बल्लेबाजी कर रहे संजू सैमसन को मौका?

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप के लिए संजू सैमसन की हुई टीम इंडिया में एंट्री
  • केएल राहुल का कट गया पत्ता
  • धैर्य से बल्लेबाजी का मिला सैमसन को ईनाम

बेंगलुरू: संजू सैमसन और उनके प्रशंसकों ने उस समय राहत की सांस ली होगी जब उन्हें अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में अब तक नौ मैच में 161.08 के स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाकर मजबूत दावेदारी पेश की। इसकी तुलना में ऋषभ पंत के बाद दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के स्थान के लिए उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोकेश राहुल ने नौ मैच में 144.27 स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट के मामले में दोनों बल्लेबाजों में अधिक अंतर नहीं है लेकिन सैमसन के मामले में ये आंकड़े राजस्थान रॉयल्स की टीम पर उनके प्रभाव का सबूत हैं।

Sanju Samson and KL Rahul

संजू सैमसन और केएल राहुल (साभार IPL/BCCI)

सैमसन ने लगाया खुद को बेहतर करने पर ध्यान

अतीत में सैमसन के खिलाफ सबसे जोरदार तर्क यह होता था कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ उनके प्रदर्शन में गिरावट आती है। आईपीएल 2023 इसका एक उदाहरण था क्योंकि शुरुआत में कुछ धमाकेदार अर्धशतक के बाद यह 29 वर्षीय खिलाड़ी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। सैमसन ने हालांकि नियमित तौर पर उनकी अनदेखी की शिकायत नहीं की और खुद को बेहतर करने पर ध्यान लगाया। वह अब बल्लेबाज के रूप में मजबूत हुए हैं।

End of Feed