क्यों कुंद पड़ी जसप्रीत बुमराह की धार और रफ्तार? मुंबई इंडियन्स के हेड कोच ने किया खुलासा

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने शनिवार को खुलासा किया कि जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की रफ्तार और धार आईपीएल 2026 में क्यों कुंद पड़ गई। क्या है इसकी वजह?

मुंबई: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने शनिवार को खुलासा किया कि जसप्रीत बुमराह को इस वर्ष टी20 विश्व कप के दौरान लगी मामूली चोट को संभालते हुए आईपीएल 2026 खेलना पड़ा और इसका असर उनकी धार और रफ्तार पर पड़ा। फ्रेंचाइजी ने हालांकि उन्हें पर्याप्त आराम दिया था, इसके बावजूद वह पूरी लय हासिल नहीं कर सके।

JASPRIT BUMRAH

जसप्रीत बुमराह (फोटो क्रेडिट AP)

13 मैच में चटका सके केवल 4 विकेट

बुमराह की घटती प्रभावशीलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस के लिए 13 मैचों में वह केवल चार विकेट ही ले सके। जयवर्धने ने कहा कि 32 वर्षीय तेज गेंदबाज आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण में उस चोट से जूझ रहे थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के आखिरी मुकाबले की पूर्व संध्या पर जयवर्धने ने संवाददाताओं से कहा,'टी20 विश्व कप से लौटने के बाद बुमराह को हल्की चोट थी, जिसके साथ उन्होंने पूरा टूर्नामेंट खेला। इसलिए हमने उन्हें वापसी के लिए पर्याप्त आराम दिया।'

End of Feed