IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह, सूर्या ने दिया अपडेट

IND vs USA: भारत और यूएसए के बीच पहले मुकाबले में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इस मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के नहीं खेलने के पीछे का कारण भी बताया।

IND vs USA: भारत ने यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में कर दी। पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को टॉस में हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारने के बाद जैसे ही उन्होंने प्लेइंग इलेवन की जानकारी दी करोड़ों फैंस का दिल बैठ गया। सूर्या ने बताया कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के प्राइम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। बुमराह की जगह हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला। सिराड जुलाई 2024 के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलते नजर आएंगे।

jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह (साभार-X)

टॉस हारने के बाद सूर्या ने कहा 'हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। यहां का मौसम अच्छा लग रहा है। मैंने यहां काफी क्रिकेट खेला है। हवा भी चल रही है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि बाद में ज्यादा ओस पड़ेगी। थोड़ा दबाव तो जरूर रहेगा। हम पिछले एक-दो सालों की तरह ही खेलना चाहते हैं और उसी लय को बनाए रखना चाहते हैं। वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मोहम्मद सिराज खेल रहे हैं।

End of Feed