लॉर्ड्स वनडे में क्यों नहीं खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह, बीसीसीआई ने बताया कारण

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया अपने प्राइम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरी। बुमराह की अनुपस्थिति में टीम इंडिया 4 पेसर के विकल्प के साथ उतरी। प्रिंस यादव को भी खेलने का मौका मिला। बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को लेकर जानकारी साझा की और बताया कि वह क्यों आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले ऐतिहासिक मुकाबले में टीम इंडिया 3 बदलाव के साथ उतरी। इस मुकाबले में हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 1-1 से बराबर 3 मैच की वनडे सीरीज में यह मुकाबला सीरीज डिसाइडर था। लेकिन टीम इंडिया को इस मुकाबले में बिना अपने प्राइम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के उतरना पड़ा। बीसीसीआई ने बुमराह को लेकर जानकारी साझा की जिसमें बताया गया कि वह इंजर्ड हैं। बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक पोस्ट किया जिसमें उसने लिखा 'जसप्रीत बुमराह को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में फील्डिंग करते समय बाएं घुटने में चोट लग गई थी। बाएं घुटने में सूजन के कारण वे तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं थे।

Jasprit bumrah

जसप्रीत बुमराह (साभार-X)

बुमराह ने अब तक खेले गए दो मुकाबलों में 2 विकेट चटकाए थे। पहले मुकाबले में उन्होंने 9 ओवर में 31 रन देकर एक जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने 10 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट चटकाया था। इतना ही नहीं उन्होंने दूसरे मुकाबले में बल्ले से भी कमाल दिखाया था और 20 रन की अहम पारी खेली थी।

End of Feed